रामगढ़िया एसोसिएशन का सालाना जोड़ मेला संपन्न

जबलपुर दर्पण। रामगढ़िया एसोसिएशन का सालाना जोड़ मेला एवं बाबा विश्वकर्मा दिवस आज बड़े ही धूमधाम से गुरुद्वारा मदन महल दशमेश हॉल में मनाया गया इस कार्यक्रम में बच्चों के विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसे सफल बनाने में वूमेन सैल का विषेश योगदान रहा एवं समाज के होनहार बच्चे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं में 75% से ऊपर अंक प्राप्त किए एवं जिन बच्चियों ने सीए की डिग्री हासिल करी है एवं अन्य उपलब्धियां पाई हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया एवं समाज के वरिष्ठ जनों स,मंजीत सिंह एम.डी म.प.पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड , स. हरप्रीत सिंह रूपराह वरिष्ठ अधिवक्ता , जिन्होंने समाज में विशेष उपलब्धि प्राप्त की सरदार मंजीत सिंह भूमरा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय सिंह सभा के संभाग सचिव, सरदार अमरजीत सिंह धंजल मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ केंद्रीय सिंह सभा के यूथ विंग के प्रेसिडेंट सरदार परमजीत सिंह कलसी स. कुंवरपाल सिंह शेरू को विशेष सम्मान कोरोना वारियर के रूप में दिया गया, सरदार गुरमीत सिंह भूमरा प्रेसिडेंट जायंट ग्रुप ऑफ ह्यूमैनिटी, सरदार रणधीर सिंह जी समाज के प्रति विशेष सेवा के लिए सम्मान, डॉ अमरदीप सिंह बंसल एवं डॉक्टर श्रीमती अमरजीत कौर बंसल विशेष सम्मान कोरोना वारियर के रूप में, मंच संचालन सरदार सरबजीत सिंह रील व सरदार गुरमीत सिंह ननड़ा द्वारा किया गया।
प्रोग्राम को सफल में बनाने रामगढिया वूमेन सैल की अध्यक्ष परमजीत कौर सचिव तेजिंदर कौर व कैसियर सुखविंदर कौर का विशेष योगदान रहा। वूमेन सेल के अन्य मेंबर्स द्वारा शबद तथा छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। रामगढ़िया एसोसिएशन रजिस्टर्ड जबलपुर के अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह रील उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह रील हरजिंदर सिंह भोमरा सचिव स, गुरमिंदर सिंह ननड़ा सह सचिव हरगोपाल सिंह कैसियर प्रितपाल सिंह रणधीर सिंह एवं स, मंधीर सिंह रतन सरदार इंद्रजीत सिंह रूपराह स, मंजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। कमेटी के द्वारा कोरोना काल में समाज के लिए किए गए विभिन्न प्रकार की सेवाओं का विवरण विस्तार में बताया गया मंच संचालन गुरमिंदर सिंह एवम सरबजीत सिंह द्वारा किया।



