जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माटी में सूक्ष्मजीवों के संसार बढ़ाने से धरती होगी स्वस्थ – डॉ. कौतू

जबलपुर दर्पण। खराब फसले और सामाजिक दबाव ने भारत के अन्नदाताओं को त्रस्त कर दिया है। महंगे रासायनिक खाद और बीज खरीदने के लिये किसान कर्ज लेने पर मजबूर हो रहा है। 60 के दशक में हरित क्रांति ने रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकांे और उच्च उपज वाले संकर बीजों के बड़े पैमाने पर उपयोग को प्रेरित किया, जिसने पानी को जहर बना दिया और मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्वांे को लूट लिया और पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। वर्तमान समय एक और कृषि क्रांति का आव्हान करता है जो किसानों की मदद कर सकती है, मिट्टी की गुणवत्ता को बनाएं रख सकती है और पारिस्थितिकी तंत्र को बचा सकती है। यह बात संचालक अनुसंधान सेवायंे डॉ. जी. के. कौतू ने मुख्यअतिथि की आसंदी से कही। मौका था जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद््प्रेरणा से कृषि महाविद्यालय जबलपुर के मृदा विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित ’’राष्ट्रीय सेंटर ऑफ एडवांस्ड फेकल्टी ट्रेनिंग’’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती- चुनौतियाँ एवं अवसर विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र का। डॉ. कौतू ने कहा कि 15 जिले ऐसे है कि जहां के किसान कम कम से कम फर्टिलाइजर का उपयोग करते हैं, ऐसे जिलांे के किसानांे को सरकार चिन्हित कर रही है। जो हमारी पुरानी पद्धति है, उसे दोबारा से जीवित करना है। कार्यक्रम का संचालन 21 दिवसीय प्रशिक्षण के सह समन्वयक डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. पी.एस. कुल्हारे प्रमुख वैज्ञानिक द्वारा किया गया। उद्घाटन में डॉ. पी.एस. कुल्हारे, प्रमुख वैज्ञानिक, डॉ. एच.के.राय, प्रमुख वैज्ञानिक, डॉ. शेखर सिंह बघेल, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. बी.एस. द्विवेदी, वैज्ञानिक, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. जी.एस. टैगोर, डॉ. राकेश साहू, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. फूलचंद अमूले, बबलू यदुवंशी, मधुकर परिपगार, संगीता ठाकुर, दीपा यादव, आशीष यादव, विजय कुमार झारिया, संगीता ठाकुर, दीपा यादव, राजकुमार काछी एवं अनुराग दुबे सहित समस्त विभाग के कर्मचारी एवं मृदा विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88