ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों की जीसीएफ वेस्ट गेट पर विशाल आमसभा संपन्न

जबलपुर दर्पण। ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण किए जाने के पश्चात 7 डीपीएसयू के सीएमडी द्वारा विभिन्न कर्मचारी विरोधी आदेशों के जारी किए जाने के पश्चात फेडरेशन द्वारा लगातार रक्षा मंत्री तथा रक्षा मंत्रालय के स्तर पर कर्मचारियों की मांगों को लगातार पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा था । परंतु सकारात्मक हल न निकल पाने की दशा में ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन, बीपीएमएस द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर विरोध सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। विरोध सप्ताह में पर्चा वितरण , गेट मीटिंग , लंच बायकॉट, प्रदर्शन, नारेबाजी, काला मैच इत्यादि कार्यक्रम क्रमशः आयोजित किए जाएंगे। इसी तारतम्य में जीसीएफ के वेस्टगेट पर विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में हजारों कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने नेताओं के उद्बोधन को सुना। बीपीएमएस के वक्ता रामप्रवेश ने कर्मचारी समस्याओं का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी। आम सभा के मुख्य वक्ता ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए सरकार को जमकर कोसा , एनपीएस ओवरटाइम, काम की कमी, निगमीकरण, लेबर कोड, श्रम कानून, सलाहकार परिषद इत्यादि मुद्दों पर जानकारियां तथा फेडरेशन के क्रियाकलापों के विषय में जनता को अवगत कराया। जीसीएफ के श्रमिक नेता मिठाई लाल रजक, रोहित यादव , राजा पांडे, गोविंद सोनी, शरद बोरकर ,अजय रजक, नरेश बाजपेई, लक्ष्मी पटेल, राकेश रजक, मनोज धर्मजन तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त नेता केके शर्मा, गोपालपाली भी उपस्थित थे।



