जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसाहित्य दर्पण
नगर के रचनाकार होंगे सम्मानित

जबलपुर। मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा, अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी रत्नावली अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें वर्ष 2022 के लिए नगर के साहित्यकारो का चयन किया गया है जिसमें प्रतुल श्रीवास्तव, विजय तिवारी किसलय, इंजी विनोद नयन को तुलसी अलंकरण एवं रत्ना ओझा रत्न, विनीता श्रीवास्तव, मिथिलेश नायक को रत्नावली अलंकरण प्रदान किया जावेगा यह समारोह,शनिवार 19 नवंबर 22 को 1:00 बजे से गांधी भवन न्यास में आयोजित होगा इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों ने सम्मानित होने वाले समस्त साहित्य मनीषियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



