अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तांत्रिक पूजा कर धन को 10 गुना बढ़ाने वाला “फर्जी बाबा कृष्ण कुमार नामदेव” पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में काफी समय से तांत्रिक पूजा पाठ करके धन को 10 गुना बढ़ाने का झांसा देने वाली फर्जी बाबाओं की गैंग सक्रिय थी जिनके द्वारा कई लोगों को अपना शिकार बना कर लाखों रूपए की ठगी की गई। फर्जी बाबाओं के झांसे में आकर पैसा गवाने वाले पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से मनोहर सिंह निवासी गौतम मढिया,प्रीति कार्यमोरे एवं सुनीता बेन,तथा मनीष चक्रवर्ती,विजय सिंह ने 10 गुना धन बढ़ाने के नाम पर तथा लक्ष्मी कुरील ने बच्चे के लिये पूजा पाठ करने के नाम पर फर्जी बाबा कृष्ण कुमार नामदेव की शिकायत की थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर लगायी गई बाबा कि सरगर्मी से तलाश करते हुए कृष्ण कुमार नामदेव उम्र 35 वर्ष को अंधमूक बायपास से गिरफ्तार किया गया बाबा के कब्जे से नगद 70 हजार रूपये एवं 70 ग्राम सोने के जेवर,चांदी के जेवर वजन 400 ग्राम, एवं 1 मोटर सायकिल तथा 20 लाख रूपये के नकली नोट जप्त किए

पूछताछ में बाबा ने बताया कि ग्राम पिपरिया थाना खमरिया का रहने वाला है। गोहलपुर थाना क्षेत्र मे अपने भाई रामजी के साथ चाय का ठेला लगाने लगा। उसी दोैरान उसकी मुलाकात ग्वारीघाट के रंजीत से हुई जो गडाधन निकालने की कला दिखा कर धोखाधडी करता था, पूर्व में हनुमानताल की एक महिला को झांसा देकर गड़ाधन निकालने के एवज में 10 हजार रूपये की ठगी के मामले में जेल चला गया था। जेल से आने के बाद अधारताल में किराये का मकान लेकर कालीजी की प्रतिमा रख कर दरबार बनाया और लोगो की समस्या का निवारण के लिए पूजा पाठ करके लोगो से पैसा ऐठने लगा, नवरात्रि के समय घर में जवारा बोता था जिससे लोग उससे जुड़ते गए लोगो को बताया कि उसे माता की कृपा से नोट को चार गुना तक बढाने की शक्ति प्राप्त है जिसमे पूजा पाठ के लिये पैसा खर्च करना पडता है लोगो को आकर्षित करने के लिये प्रचार प्रसार मे पैसे खर्च करता था जिससे और अधिक लोगो को जोड़ कर उनसे और बडी रकम की धोखाधड़ी कर लेता था। आरोपी कृष्ण कुमार नामदेव को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88