बरेला पुलिस का जुआ फड़ पर छापा:3 जुआडी धरे,फड से नगद 9 हजार 150 रूपये जप्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेलते हैं और बाहरी व्यक्ति भी जुआ खेलने आते है। बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि दिनॉक 16-11-22 को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि ग्राम पडवार,नदी के किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर दबिश दी गयी,पुलिस को अपनी ओर आता देख जुआडियों में भगदड़ मच गयी, जिन्हें घेराबंदी कर 3 जुआडियों को पकडा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दीपक सिंह,सूरज चकवर्ती निवासी व्हीकल मडई,धर्मेन्द्र दुबे निवासी ग्राम पडवार बताये,जुआ फड से नगद 9 हजार 150 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।


