जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय जेल जबलपुर में ‘‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ’’ का आयोजन

जबलपुर दर्पण। केन्द्रीय जेल जबलपुर में बंदियों के मानसिक तथा उनके आचार-विचार में गुणात्मक सुधार ले आये जाने एवं आत्मिक-शांति स्थापित किये जाने के उद्देश्य से निःशुल्क ‘‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ’’ का आयोजन सुभद्राकुमारी चौहान खुली जेल जबलपुर प्रांगण में दिनांक 18.11.2022 को अपरान्ह 02.30 बजे से कथाव्यास स्वामी श्री अशोकानन्द जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ।इसके पूर्व में भी मॉं वैष्णों देवी यात्रा सेवा समिति के सौजन्य से केन्द्रीय जेल जबलपुर के बंदियों के हितार्थ एवं उनके आध्यात्मिक व धार्मिक उत्थान के लिये वर्ष 2020 में भी इसी प्रकार का आयोजन केन्द्रीय जेल जबलपुर प्रांगण में किया गया था।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का प्रारंभ जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर द्वारा कथाव्यास स्वामी श्री अशोकानन्द जी महाराज का पुष्पहार से स्वागत किया गया तथा जेल के बंदियों के लिये ऐसे आयोजन समय-समय पर करते रहने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजन समिति के द्वारा जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर का स्वागत किया गया।
कथाव्यास स्वामी श्री अशोकानन्द जी महाराज द्वारा संगीतमय मुखार्बिंद से भागवत कथा का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर जेल के लगभग 800 से अधिक बंदियों द्वारा उपस्थित होकर कथा श्रवण का आनंद लिया गया।
उक्त आयोजन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें उप जेल अधीक्षक प्रशासन द्वारा बंदियों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88