एनएसयूआई सदस्य को सौंप दी भाजयुमो में जिम्मेदारी

जबलपुर दर्पण। शहर में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही है , इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब भाजपा युवा मोर्चा ने अपने ” हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान ” के अंतर्गत ठक्करग्राम वार्ड निवासी एवं NSUI के सदस्य सैफ मंसूरी को रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड का सदस्य घोषित कर दिया।
सैफ़ मंसूरी ने इस नियुक्ति का खंडन करते हुए बताया कि इसके पूर्व भी भाजयुमो पदाधिकारियों द्वारा अनेकों बार उन्हें संगठन में जुड़ने का प्रलोभन दिया गया है जबकि सैफ एनएसयूआई के सदस्य हैं। उनका युवा मोर्चा में किसी भी प्रकार का कोई लेन-देन या संबंध नहीं है बावजूद इसके उनकी बगैर अनुमति के युवा मोर्चा द्वारा उनका नाम और नंबर सार्वजनिक कर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। सैफ ने युवा मोर्चा में सदस्य घोषित किये जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है एवं कहा की यदि आवश्यकता पड़ी तो वह भाजयुमो पदाधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे।



