जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बच्चों को स्वेटर मिलते ही खिल उठें उनके चेहरे

ठण्ड से बच्चों को बचाने के लिए हम हैं न फाउण्डेशन बांटी स्वेटर

जबलपुर दर्पण। । हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा निरंतर देश व समाजसेवा के हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में ठण्ड को देखते हुए हम हैं न फाउण्डेशन ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कठौंदा में करीब 150 बच्चों को ठण्ड से बचाने के लिए स्वेटर का वितरण किया गया, ताकि यह बच्चें ठण्ड में स्वयं को बचाते हुए स्वेटर पहनकर स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए आ सकें।
इस संबंध में हम हैं न फाउण्डेशन के सदस्यों ने बताया कि उन्हें शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कठौंदा के शिक्षकों के माध्यम से ज्ञात हुआ था कि स्कूल में अध्ययन के लिए आने वाले प्रायमरी के बच्चें अत्यंत निर्धन हैं और उन्हें ठण्ड से बचाने के लिए स्कूल ड्रेस की स्वेटर नहीं है, जिसके बाद हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा स्कूल के बच्चों को स्कूली स्वेटर का वितरण किया गया, ताकि बच्चें स्वयं को ठण्ड से बचाते हुए स्कूल पढ़ाई व लिखाई के लिए स्वेटर पहनकर आ सकें। इस दौरान शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कठौदा के प्राचार्य ब्रज बिहारी श्रीवास्तव, युवामोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर, हम हैं न फाउण्डेशन से आशीष विश्वकर्मा, इंजीनियर शरद विश्वकर्मा, आनंद सेन, शिक्षक संजय चौबे, प्रशस्त्र विश्वकर्मा, सुशील यादव, सर्वेयर श्रीनंदन पटेल, हर्षित शुक्ला, जितेन्द्र वैष्णव, मनीष विश्वकर्मा व शाला के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। स्वेटर वितरण के कार्य में अराध्या तिवारी प्रियम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88