भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया

जबलपुर दर्पण। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जबलपुर महानगर ने तहसील चोक स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथी मोर्चे के समस्त कार्यकर्ताओं ने एवं उपस्थित भाजपा के नेतागण ने संविधान में लिखित कर्तव्य पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री कैलाश जाटव जी ने बताया कि 70 साल में बाबा साहब अंबेडकर जी को कांग्रेस ने भुला दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 26 नंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गई आज पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा।
भाजपा के नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री जी एस ठाकुर जी ने बताया कि स्वतंत्रता समानता भाईचारा विज्ञानबाद मानवतावाद सत्य और अहिंसा अंबेडकर जी सिद्धांत थे ।
भाजपा अनु जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने बताया कि बाबा साहब ने अपने संविधान में सभी को एक माला में पिरोया है आज उसे संविधान से देश आगे बढ़ रहा है एवं सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय कैलाश जाटव जी भजपा नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री जी एस ठाकुर जी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद चोहटेल जी मोर्चा प्रभारी आदरणीय रत्नेश सोनकर जी रजनीश यादव जी जय सचदेवा जी संजीत अहिरवार जी अशोक रोहतास जी योगेश लोखंडे जी अनिल चौहान जी संजय डोमल जी शिवा चौधरी जी पप्पू सोनकर जी मुकेश कोरी जी संजय बिरहा जी अखिल सोनकर जी सनी सोनकर जी रामू सोनकर जी शरद बेन जी रविकान्त बाल्मीक जी राजा सोनकर जी राजेश दाहिया जी विपिन चोहटेल जी राजेन्द्र वंशल जी जुगनू वंशकार जी मनोज बाल्मीक जी अंकित सोनकर जी कुशवेंद्र दाहिया जी विवेक सेठ जी विकास चौधरी जी दीपक कुचबंदिया जी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए ।



