मोटर सायकिलो की भिडंत में 99 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मझगवॉ थाना क्षेत्र के गिदुरहा झिरिया मोड के पास बाईक सवारों की भिड़ंत में 99 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई वही अन्य घायल हुए है। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुची पुलिस के द्वारा घायल को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मझगवॉ भिजवाया गया जहॉ मेहंगू सिंह उम्र 99 वर्ष की मृत्यु हो गयी। अनूप सिंह ने बताया कि वह बैंक का काम कर अपनी मोटर सायकिल में अपने चाचा सुखराम एवं दादा मेहंगू सिंह को बेैठाकर घर वापस जा रहा था, तभी गिदुरहा झिरिया मोड पर एक मोटर सायकिल चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बाईक चलाते हुये उसकी मोटर सायकिल मे टक्कर मार दी जिससे तीनो गिर पडे तीनो को सिर हाथ पैर व शरीर में चोटे आ गयी, दादा बेहोश हो गये जिनकी अस्पताल पहुचने पर मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



