अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित कार नाले में समाई:24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। कटंगी थाना क्षेत्र के कूडन नाले के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार नाले में जा गिरी जिससे 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई कटंगी थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार कूडन नाले के पास एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल नाले मे डूबी कार को बाहर निकलवाया गया, दो युवक कार से निकल गये वही तीसरा युवक विकास राजपूत उम्र 24 वर्ष कार मे नहीं मिला जिसकी तलाश करवाई जा रही थी। तलाशी के दौरान आज नाले के पानी मे विकास राजपूत का शव मिला। ओमकार सिंह ने बताया कि उसके दामाद की कार कोें हिमांशू, मोहित एवं विकास लेकर गये थे रात 11 बजे एक्सीडेंट की जानकारी मिली वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा जहॉ उसे पता चला कि किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा कार मे टक्कर मारने से कार अनियंत्रित होकर नाले में समा गई हिमांशू एवं मोहित कार से बाहर निकल आये, विकास राजपूत नहीं मिला था आज विकाश का शव पानी में मिला है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



