राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में दूसरा स्थान किया प्राप्त

जबलपुर दर्पण। जीसीएफ मजदूर संघ हथोड़ा के अध्यक्ष मिठाई लाल रजक ने बताया कि जी सी एफ के प्रतिभावान खिलाड़ी वीरेंद्र कुमार कोल ने राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में 59 किलो समूह में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ओलंपिक ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में विरेंद्र कुमार कोल ने बेंच लिफ्ट में 105 किलो वाट लिफ्ट में 187.5 किलो तथा डेड लिफ्ट में 230 किलो कुल 522 किलो भार उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। वीरेंद्र कोल जीसीएफ के विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। जीसीएफ मजदूर संघ हथोड़ा के रोहित यादव, राजा पांडे, अमित चंदेल ,पार्थ ओझा, बीरबल सिंह, आशीष विश्वकर्मा, रितेश बेन, अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, उत्तम विश्वास, राजेश भारती, प्रितपाल सिंह भामरा, विनय गुप्ता, राजेश शर्मा ,कन्हैया केवट, सुलेख राजपूत, अभिषेक कुरील, विजय रजक इत्यादि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है



