25 दिसंबर को कलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन

जबलपुर दर्पण। कलचुरी समाज का विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 25 दिसंबर कलचुरी समाज भवन स्नेह नगर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक रविवार को कलचुरी महासभा जबलपुर के अध्यक्ष मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्री चोकसे ने अभी तक किए गए कार्य की जानकारी दी एवं शेष कार्यों पर चर्चा कराई गई। महामंत्री इंजीनियर बीडी राय ने बताया कि समाज की कलचुरी गौरव पत्रिका में आगामी 15 दिसंबर तक ही बायोडाटा लिए जाएंगे। बैठक में महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राजेश जायसवाल, सरंक्षक आरएल शिवहरे, जीएस चौकसे, व्हीके गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा चौकसे, मीना शिवहरे, श्रीमतीअपर्णा चौकसे, गोविंद चौकसे, सतगुरु राय, जय चौकसे, सुरेश चौकसे, मिथलेश चौकसे, जेपी शिवहरे, राधेश्याम राय, संजय शिवहरे, राजीव चौकसे, मनीष चौकसे, सतीश राय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



