66 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगित होगी आयोजित

जबलपुर दर्पण। 66 वी राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 दिनांक 12.12.2022 से 16.12.2022 तक पाँच दिवसीय जबलपुर में कलेक्टर की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित की जा रही हैं। इस आयोजन के संगठन सचिव जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर हैं। इस वर्ष जबलपुर में 03 प्रतियोगितायें होंगी। जिसमे रोड साइक्लिंग – 14,17 तथा 19 वर्ष बालक तथा बालिका। 3. क्रिकेट 19 वर्ष बालक तथा बालिका माडर्न पेंटाथलॉन- 19 वर्ष बालक तथा बालिका। उक्त खेलों की प्रतियोगितायें शहर के छ स्थानों खेल मैदानों पर आयोजित होंगी। रोडसाइक्लिंग की प्रतियोगितायें एकता चौराहे के पास मण्डला रोड नेशनल हाईवे पर कराई जावेगी। क्रिकेट प्रतियोगितायें चार मैदानों पर आयोजित की जावेगी। 1. रेल्वे स्टेडियम, सिविल लाइन्स, 2. श्री बाबूराव परांजपे स्टेडियम रानीताल 3. छत्रपति शिवाजी खेल मैदान कटंगा तथा 4 पुलिस खेल मैदान पर आयोजित होगी। माडर्न पेण्टाथलॉन की प्रतियोगितायें ज्ञानगंगा इन्टरनेशनल स्कूल भेडाघाट रोड में आयोजित की जावेंगी। इस प्रतियोगिता में 31 बालक 31 बालिकायें तथा 10 आफिशियल्स अर्थात लगभग 72 प्रतिभागी प्रत्येक संभाग से प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। इस आयोजन में आदिवासी विकास विभाग सहित दसों संभाग भाग ले रहे है। विभिन्न संभागों से आने वाले प्रतिभागियों की आवास व्यवस्था शहर के लगभग 15 शासकीय / अशासकीय विद्यालयों में की गई है। प्रतिभागियों की भोजन व्यवस्था संबंधित संभाग द्वारा की जावेगी यथा संभव उनके आवास पर ही संबंधित संभाग के मेस की व्यवस्था की जावेगी। साथ ही प्रतिभागियों को आवागमन हेतु लगभग 10 बसों की व्यवस्था शहर के विद्यालयों से की जा रही है। प्रतियोगितायें सफलता पूर्वक सम्पन्न हो इस लगभग 15 समितियाँ बनाई गई हैं जिनमें विभागीय तथा गैरविभागीय लगभग 100 व्यक्तियों की सेवायें ली जावेंगी। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह रेल्वे स्टेडियम, सिविल लाइन्स में आयोजित होंगे।



