करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ प्रथम नगर आगमन

जबलपुर दर्पण। श्री राजपूत करणी सेना मूल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान के प्रथम संस्कारधानी आगमन पर सभी करणी सैनिकों ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत किया ।
करणी सेना जिला अध्यक्ष संजू सिंह राजपूत ने बताया की हाल ही में गठित हुई मध्य प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी के बाद प्रदेश अध्यक्ष जी के नगर आगमन पर उनका स्वागत नगर निगम स्तिथ महाराणा प्रताप परिसर में हुआ । करणी सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में करणी सेना एहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान प्रदेश सचिव रक्षित सिंह परमार,ओमेंद्र सिंह, संदीप सिंह, शेखर सिंह,अंकित सिंह, सुरजीत सिंह, अमित सिंह, अजयपाल सिंह, ईश्वर सिंह, सूर्यांश सिंह, सर्वस्य सिंह, आदि बड़ी संख्या में टीम शाहपुरा, कटंगी, मझौली, आदि जगह से करणी सैनिक उपस्थित रहे।



