नरसिंहपुर दर्पण

सिलावट समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

गोटेगांव जबलपुर दर्पण।नगर में सिलावट समाज संगठन के द्वारा विश्व रचेयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती कार्यक्रम को सिलावट समाज संगठन मध्यप्रदेश के द्वारा 17 सितंबर 2025 दिन बुधवार को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप में मनाया गया और नगर के मुख्य मार्गो से विशाल बाइक रैली निकाली गई । वहीं कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल विशिष्ठ अतिथि महेंद्र नागेश विधायक एवं सामाजिक बंधुओ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ नगर के मुख्य मार्गो से निकली विशाल बाइक रैली बाइक रैली की शुरुआत सर्वप्रथम सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम से हुई जो की ठाकुर बाबा मंदिर से भगतराम चौराहा,खरया पेट्रोल पंप से फुवारा चौक,से अलका टॉकीज,रिपटा काम्प्लेक्स होते हुए भगतराम चौराहा से होकर बैलहाई के लिए प्रस्थान हुई और बैलहाई के उपरांत बाइक रैली का पुनः सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पहुंच कर समापन हुआ, इस यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया एवं यात्रा में भगवान विश्वकर्मा के जय घोष के साथ संपूर्ण वातावरण गूज उठा।मंचीय कार्यक्रम एवं अतिथियों का सम्मान इसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम आरंभ किया गया नेताजी सुभाषचंद्र बोस मिनी स्टेडियम परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल,विधायक महेंद्र नागेश का आगमन हुआ जहां सिलावट समाज संगठन के द्वारा अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य आगवानी की गई, वही कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के तैलचित्र विधिवत पूजन अर्चन किया गया व स्वर्गीय मणिनागेन्द्र सिंह (मोनू भैया) को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।अतिथियों का स्वागत एवं मंचीय उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्री पटेल,विधायक श्री नागेश का सिलावट समाज संगठन के प्रदेश पदाधिकारीयों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया,बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान विश्वकर्मा जयंती समारोह के दिन, मुख्यअतिथि एवं सिलावट समाज संगठन द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों कक्षा पांचवी से लेकर 12वीं तक अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले एवं अन्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले समाज के बच्चों को प्रशस्ति पत्र,मैडल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं शिल्पकार राजमिस्त्री और वरिष्ठ नागरिकों का मंच से सम्मान किया इसके उपरांत सभी प्रवक्ताओं ने मंच के माध्यम से अपने विचार रखें,इस दौरान परम सिंह सिलावट,रंजीत पिपरोलिया,देवी सिंह परसवार सहित अनेक वक्ताओं ने उद्बोधन के माध्यम से अपनी बात रखी,कार्यक्रम का मंच संचालन जितेंद्र चांदोलिया,राजाराम कस्तवार द्वारा किया गया जहां प्रदेश महासचिव दीनू सिंह छिरा ने इस ऐतिहासिक एवं भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वरिष्ठ समाजसेवी, सामाजिक बंधुओ, का आभार व्यक्त किया और समाज को सशक्त एवं संगठित बनाने का सभी से आवाहन किया।इस अवसर पर इनकी उपस्थिति रही प्रदेश अध्यक्ष परम सिंह सिलावट,प्रदेश संरक्षक जितेंद्र चादोरिया,प्रदेश महामंत्री दीनू सिंह छिरा, प्रदेश महासचिव देवी सिंह परसवार,प्रदेश सचिव रंजीत सिंह पिपरोलिया,मीडिया प्रभारी संजू चौहान,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पिपरोलिया, दिनेश परसवार सरपंच, राजाराम कस्तवार, एड.उत्तम सिंह छिरा,सह सचिव कमलकांत जारोलिया,संजय चादोरिया, सह मीडिया प्रभारी कान्हा छिरा,दुर्गेश सिंह सिलावट,जबलपुर से प्रदेश संगठन मंत्री रेवाराम असैया,जिला अध्यक्ष दौलत राजोरिया,अजय असैया,युवाजन-जिला अध्यक्ष मयंक छिरा,मोनू सिलावट,आकाश परसवार योगेंद्र सिलावट,प्रदीप परसवार,अजय छिरा,विनीत छिरा,ईश्वर प्रसाद,अभय चादोरिया,संयोजक राकेश बझैया मातृशक्ति से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिलावट,जिला अध्यक्ष श्रीमती गुमता छिरा,पार्षद श्रीमती कलावती छिरा,दसरथ सिलावट,लकी सिलावट,मनोज सिलावट,दीपक सिलावट,प्रिंस सिलावट,अनुराग सिलावट,प्रेम परसवार,पंकज परसवार अजय दोहैया,रुद्रप्रताप छिरा, राहुल परसवार,कौशल सिलावट विनय सिलावट,शिक्षक साथीगण- उमाशंकर छिरा,छतर सिंह,नारायण बझैया,जाहर बिडवार,विनोद परसवार चंदन दोहैया,रूपसिंह छिरा,सुनील पिपरोलिया,वीरेंद्र छिरा,टॉवल सिंह,सतीश पिपरोलिया,राजमिस्त्री ठेकेदार,नारायण बझैया,चिरंजी ठेकेदार,शंकर सिलावट ओमकार ठेकेदार,दौलत बझैया,नारायण सिलावट, इस कार्यक्रम में प्रदेश के जबलपुर इंदौर भोपाल रायसेन नर्मदापुरम सागर सहित अनेक जगह से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88