जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने वीरेंद्र पूरी वार्ड में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। जबलपुर पश्चिम की समन्वित विकास योजना में बस्तियों के नियमितीकरण पर जोर दिया जायेगा। आबादी बस्तियों की भूमि, राजस्व भूमि से परिवर्तित की जाएगी तथा सभी आबादी बस्तियों का नियमितीकरण किया जायेगा, यह बात पश्चिम क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने दादा वीरेंद्र पूरी वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही।श्री सिंह ने कहा अनेक खूबियों को समेटे हुए इस विधानसभा क्षेत्र की अनेक समस्याएँ भी हैं। इन समस्याओं का स्थायी और दीर्घकालीन निराकरण करने हेतु एक सर्व-समावेशक विकास की दृष्टि चाहिये। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उन्नयन के लिए तथा सर्वांगीण विकास के लिए, एक प्रभावी कार्य योजना तैयार की है।उन्होंने कहा अपने जबलपुर पश्चिम में आबादी बस्ती यह एक समस्या है। लोग इन आबादी बस्तियों में वर्षों से रह रहे हैं। अनेक पीढ़ियों से रह रहे हैं। किंतु जिस जमीन पर ये लागे हैं उसका खसरा उनके नाम नहीं है आपको विश्वास दिलाता हूं आने वाले 5 वर्षो में पश्चिम क्षेत्र की आबादी बस्तीयों का नियमतिकरण किया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह ने वीरेंद्र पूरी वार्ड के पुष्प नक्षत्र मन्दिर चिकनी कुंआ से जनसंपर्क प्रारम्भ किया यहाँ से सुनहरी कुँआ, मेन रोड गढ़ा, पंडा की मढ़िया, कोरी मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला, शारदा मंदिर, पुरवा रोड, पानी की टंकी, सरस्वती ज्ञान मंदिर, रामलीला मैदान, ब्राह्मण मोहल्ला, भगवान गेविनाथ मन्दिर क्षेत्र में जनसंपर्क किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा, पार्षद राहुल साहू, दसई प्रजापति, रूपेश श्रीवास्तव, रविकांत साहू, अभिषेक सराफ, पप्पू खटीक, राजू रजक, गेंदलाल बेन, विवेक पटेल, अभिषेक अवस्थी, शैलू कश्यप, पप्पू साहू, गायत्री गोंटिया के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88