Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में नजर आए भाजपा के कई दिग्गज नेता

0 649

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले में लम्बे कयासों के बाद आखिरकार पिछले दिनों प्रदेश नेतृत्व ने जिला भाजपा डिंडोरी के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। बताया गया कि भाजपा प्रदेश संगठन ने डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भाजपा नेता अवध राज बिलैया को सौंपी है। गौरतलब है कि जिले में लंबे समय से भाजपा में बदलाव की चर्चा चल रही थी, भाजपा में जिलाध्यक्ष पद पर अनेक दिग्गज दावेदारी कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया को बनाया है। जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं, उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया जा रहा है। प्रथम नगर आगमन पर उनका काफिले जोगिटिकरिया से होकर पुरानी डिण्डोरी कंपनी चौक पहुंची, जहां जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेता एक साथ नजर आए। जिलाध्यक्ष के काफिले में सांसद व केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुनील जैन साथ-साथ नजर आए। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से लगातार भाजपा में बगावत की शुर दिखाई दे रहे थे, आगामी महीनों में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता एकसाथ मंच से बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.