वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम मध्य रेल द्वारा प्रशिक्षुओं की नियुक्ति आवेदन आमंत्रित

जबलपुर दर्पण। भारतीय रेलवे में युवाओं को रोजगार उन्मूलन के लिए हमेशा ही प्रशिक्षित किया जाता है। गौरतलब है कि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षुओं की नियुक्ति कर ट्रेनिंग दी जाती है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम मध्य रेल ने मुख्यालय, तीनों मण्डलो एवं दोनों कारखानों में कुल 2226 स्लॉट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को उसके ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार उन्मुख के लिये तैयार किया जाता है।
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिम मध्य रेल द्वारा प्रशिक्षुओं को विभिन्न ट्रेडों में कई विभागों मुख्यतः इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल आदि में नियुक्ति की जाती है। इसमें प्रशिक्षुओं को कई ट्रेड जैसे डीज़ल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, वायरमैन, कारपेंटर, पेंटर, गार्डनर, पंप ऑपरेटर, हार्टिकल्चर असिस्टेंट, इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्राम असिस्टेंट, स्टेनोग्रा , फ़ूड प्रोडक्शन, होटल रिसेप्शनिस्ट, डिजिटल फिटोग्राफर , कंप्यूटर नेटवर्किंग, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, डेण्टल लैबोरेटरी टेक्नीशियन इत्यादि में नियुक्त की जाती है।



