महंगाई और पेपरों के लीक के विरोध में भाकपा ने ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद द्वारा सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत् पेट्रोलियम पदार्थों, विभिन्न दुग्ध उत्पादक कंपनियों के द्वारा बढाये गये दूध के दाम , खाद्य तेलों में की गई मूल्य वृद्धि के साथ ही नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्रों के आऊट हो जाने को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन दिया गया है। उसी तारतम्य में जिला परिषद द्वारा घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अरविंद श्रीवास्तव, जिला सचिव राजेन्द्र गुप्ता, रामरतन पारस ,मुस्तफा अंसारी , कामरेड शफीक , कामरेड सलामत ,शिव चौधरी , कृष्णा चौधरी,भावेश श्रीवास्तव, अजय यादव , कामरेड बैचू ,डी के सिंह , अशोक पटेल आदि उपस्थित रहे।



