जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित

जबलपुर दर्पण। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने भाजपा कार्यालय रानीताल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नही छोड़ी है कि सबके पास अपनी पक्की छत हो। कोई बेघर न रहे। साथ ही सरकार ने उस तबके पर भी ध्यान दिया है जो अपने जीवन भर की कमाई लगाकर एक घर बनाता है और बिल्डर्स की वजह से उनके मकान फंस जाते है सरकार द्वारा कॉलोनी अवैध घोषित कर दी जाती है। इसमें केवल आम जनता ही परेशान होती है।

उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल ही जबलपुर से प्रदेश में सुराज कॉलोनी योजना का शुभारंभ किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा हर गरीब के पास अपना एक मकान होना चाहिए। इस योजना के माध्यम से अवैध कालोनियों के वैध होने के बाद वहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बिल्डिंग परमिशन दी जा सकेगी। इस घोषणा ने कई परिवारों को राहत की सांस दिलाई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 35 लाख लोगो के घरों में नया सबेरा आएगा। साहू ने कहा जनता अपने खून पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदती है फिर मकान बनवाती है। कॉलोनी बनते ही सरकार आती है, प्रशासन आता है और फिर कॉलोनी अवैध घोषित कर देता है। हमारी सरकार अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्यवाही तो करेगी साथ ही उनकी वजह से परेशान जनता को सुराज कॉलोनी योजना के माध्यम से राहत भी पहुँचाएगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार का संकल्प है प्रदेश से अराजक तत्वों और अराजकता का खात्मा करेंगे प्रदेश में भू माफियाओं के कब्ज़े से 23 हजार एकड़ भूमि छुड़ाई गई है। इस भूमि पर भी गरीबों के लिए सुराज कॉलोनिया आकार ले रही है। भाजपा सरकार ने भू अधिकार योजनाओं से 1 लाख 25 हजार से अधिक भूखंड पट्टे वितरित वितरित कर जरूरतमंदों को उन्नति का मार्ग दिखाया है। भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सबको सब कुछ का अधिकार मिले।

साहू ने कहा भाजपा सरकार में पीएम आवास योजना ने गरीबों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने का काम किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास इस योजना के माध्यम से 41 लाख परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया गया है। भाजपा सरकार ने यह भी फैसला किया है कि जिन लोगो को पीएम आवास योजना के तहत घर नही मिल पाया है, उन्हें सीएम जन आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे। सरकार का यह कदम भाजपा के उस सपने को पूरा करेगा जिसमें सभी के पास अपना घर हो। कोई मौसम की मार झेलने को मजबूर न हो। प्रदेश के गरीबो और जरूरतमंदों की हर जरूरत को पूरा करना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। साहू ने कहा मध्यप्रदेश की जनता को याद है जब 15 माह के शासन में भाजपा सरकार की योजनाओ को बंद कर जरूरतमंदों को परेशान किया गया था। यदि फिर से कांग्रेस आई तो कई योजनायें बंद हो जाएंगी क्योंकि पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया था। जनता को पता है कि उनका उद्धार कहाँ हो रहा है उनका विकास कहाँ हो रहा है। जनता जानती है कौन लूटने वाला और कौन देने वाला है।नगर अध्यक्ष साहू ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा से यह प्रयास किया है कि हर गरीब जरूरतमंद का सपना पूरा हो। उसे जीवन यापन में कोई कठिनाई नजे झेलनी पड़े। इसके लिए भाजपा सरकार की अन्य योजनाएं लोगो का पूरा साथ निभा रही है। भाजपा ने प्रण लिया था कि वह देश देश – प्रदेश के हर तबके के ख्याल रखेगी और उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा सरकार ने इस प्रण को पूरा कर के दिखाया है।उन्होंने कहा आयुष्मान योजना ने गरीब को उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध कराया है। प्रदेश में 3.61 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर 29.5 लाख लोगों को निःशुल्क उपचार मिला है। कोई भूखा न सोए, सबको अन्न का अधिकार मिले इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना से 5.18 करोड़ लोगों को कोरोना काल से मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा स्वच्छ भारत के सपने को मध्यप्रदेश ने साकार करके दिखाया है प्रदेश के 71 लाख से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। मध्यप्रदेश में बेटियों के कन्यादान की जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने उठाई है। कन्या विवाह निकाह योजनाओं से प्रदेश की 6.25 लाख बेटियों को प्रति व्यक्ति 55 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88