कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किचिन शेड निर्माण का ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन

कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दिया धन्यवाद
जबलपुर दर्पण कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा ढीमरखेडा तहसील के प्राथमिक शाला बकायन टोला और प्राथमिक शाला कारीपाथर में स्वीकृत किये गए किचिन शेड निर्माण कार्य का ग्रामीणों की मौजूदगी में गुरूवार को भूमिपूजन संपन्न हुआ। यहां यह उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद को ग्राम मढ़ाना में आयोजित चौपाल के दौरान छात्रों ने स्कूल मे अच्छा मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की जानकारी दी थी। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने मध्यान्ह भोजन प्रभारी से भोजन की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण करवाया था। निरीक्षण के बाद सौपें प्रतिवेदन मे प्रभारी अधिकारी ने यहां किचिन शेड नहीं होने का उल्लेख किया था। इस प्रतिवेदन के आधार पर ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बकायन टोला और कारीपाथर प्रत्येक में 5.85 लाख रूपये की लागत से किचिन शेड बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी।


