मप्र लघु वेतन कर्मचारियों का केलेण्डर हुआ विमोचन

जबलपुर दर्पण। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ बरगी हिल्स के विभागीय अध्यक्ष, वैद्यनाथ अय्यर ने बताया कि बरगी हिल्स रेस्ट हाउस में विभागीय समिति बरगी हिल्स का केलेण्डर विमोचन विधायक पश्चिम क्षेत्र तरुण भनोत के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष रविकांत दहायत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अभियंता डी एल वर्मा, पीसी जैन, महेंद्र कुमार ढिमोले, राजेंद्र चतुर्वेदी, राजेश ठाकुर, मनीष बाजपेयी, प्रमोद कुमार, शैलेष जैन, बालगोविन्द माली, संजय अरसिया, कृष्ण कुमार पटेल, देवेंद्र कुमार पटेल, संतोष पटेल, राजेंद्र यादव, शिव नारायण साहू, विशाल यादव, मोहन कुमार, मिट्ठन लाल, चतरु प्रसाद, श्रीमति उत्तरा बर्मन, भीकम चौधरी तथा अनेक कर्मचारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


