शीघ्र जारी किये जाएं स्थायीकरण के आदेश : मांग

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मॉर्टिन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न विभागों मे कार्यरत कर्मचारी के कई वर्षों से स्थाईकरण के आदेश जारी नहीं किये जा रहे हैं, जिन्हें प्रतिवर्ष जारी किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है की विभिन्न विभागों मे कार्यरत कर्मचारियों के स्थाईकरण के आदेश जारी किये जाए। संघ के रॉबर्ट मॉर्टिन, दिनेश गौड़, हेमंत ठाकरे, राकेश श्रीवास, स्टेनली नार्बट, राजकुमार यादव, रॉबर्ट फ्रांसिस, विनय राम जे, फिलिप अंथोनी, संतोष चौरसिया, सुधीर पॉवेल, क्रस्टोफर नरोन्हा, गुडविन चार्ल्स, योगेश ठाकरे वीरेंद्र श्रीवास, रऊफ खान आदि ने मांग की है।



