जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उन्नत कृषकों द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली इकाई का भ्रमण

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा की सद्प्रेरणा से विगत दिवस निकरा परियोजना के अंतर्गत विकासखण्ड पनागर के ग्राम उर्दुआ खुर्द के कृषकों के समूह को जनेकृविवि जबलपुर के शस्य विज्ञान विभाग की एकीकृत कृषि प्रणाली इकाई परियोजना के साथ-साथ विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया गया। भमण के दौरान वैज्ञानिक डाॅं. एस. के. विश्वकर्मा ने किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली के विभिन्न कारकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही प्राकृतिक खेती के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। निकरा परियोजना के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅं. अनय रावत ने बताया की फसलों का उचित प्रबंधन कैसे करंे, जिससे कि बदलते मौसम के प्रतिकूल प्रभाव का असर फसलों पर कम से कम हो और किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी उन्होंने किसानों को विस्तार से दी। डाॅं. अभिजीत दुबे ने बोनी के समय और मौसम संबंधी कारकों का फसल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन के लिए अखिल भारतीय समन्वित कृषि मौसम परियोजना के अंतर्गत चल रहे प्रयोगों के बारे में बताया। डाॅं. पी. पी. सिंह एवं सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने किसानों को भौतिकी एवं कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित मौसम वेद्यशाला का भ्रमण कराकर मौसम संबंधी आंकड़ों को एकत्र करने की विधियों से अवगत कराया। किसानों के भ्रमण को सफल बनाने में डाॅं. श्रद्धा भोपले, डाॅं. आशीष सिंह, आकाश वैष्णव एवं प्रीतम रजक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page