रेल कर्मी की पत्नी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन

उमरिया।रेल कर्मी की पत्नी ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है,जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ उपचारार्थ है।बताया जाता है कि पीड़ित महिला रेलवे में इलेक्ट्रीशियन पद पर पदस्त विनोद महोबिया की पत्नी है।पति विनोद महोबिया ने बताया कि मुख्यालय स्थित किसी व्यपारी से उसने मोटी रकम ली थी,पैसा वापस न होने की वजह से पत्नी क़ई दिनों से अवसाद में थी,उसने बताता की अभी हाल में उसकी तबियत बिगड़ी थी,तो शहडोल में इलाज भी कराया था,परन्तु उसकी तबियत नही सुधरी जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।इस मामले में पीड़ित पति विनोद ने यह भी बताया कि ब्याज में ली गयी मोटी रकम सिर्फ हम ही नही बल्कि क़ई रेल कर्मचारियों ने ब्याज की मोटी रकम अदा करने के नाम पर सम्बन्धित व्यापारी से मोटा उधार लिया हुवा है।विदित हो कि क़ई वर्ष पूर्व भी एक रेल कर्मी ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दी थी,जिसके बाद साहूकार के प्रताणना की बात सामने आई थी।इस मामले में पति के अलावा पीड़ित पत्नी कुछ भी कह पाने में असमर्थता जाहिर की है,जिस वजह से पीड़िता द्वारा उठाया गया आत्मघाती कदम की वजह फिलहाल साफ नही हो सकी है।



