युवा कांग्रेस ने घेरा विजय नगर थाना

जबलपुर दर्पण। विजय नगर थाना अंतर्गत हो रही अनैतिक गतिविधियों के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज के नेतृत्व में दीनदयाल चौराहे से एकत्रित होकर विजय नगर थाना तक पैदल मार्च कर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन व थाना प्रभारी के विरुद्ध पुर जोर नारेबाजी की गई युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया है पिछले 6 महीने से विजय नगर थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है यह केवल सत्तापक्ष के इशारों पर चल रही हैं और बड़े व्यवसायियों से कमीशन लेकर अनैतिक धंधे जैसे सेक्स रैकेट, हथियार बेचना,गांजा बेचना शराब ,जुआ जैसी गतिविधियां खुलकर संचालित हो रही है थाना प्रभारी महोदय किसी भी आमजन एवं जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं करती हैं और केवल भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के इशारे पर इस कालाबाजारी में संलिप्त समझ में आती है इन सब बातों के विरोध में आज युवक कांग्रेस ने गांधीवादी तरीके से रैली निकालकर विजय नगर थाने का घेराव किया है एवं चेताया है कि आने वाले समय में इन सब समस्याओं पर यदि कोई निराकरण नहीं निकलता है तो युवक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगा एवं विजय नगर थाना प्रभारी महोदया की निलंबन की मांग भी करेगा।आज सी एस पी महोदय तुसार सिंह के आश्वासन पर इस धरने को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है और यदि विजय नगर में संचालित हो रही अनैतिक गतिविधियों पर विराम नहीं लगता तो आंदोलन पुनः प्रारंभ किया जाएगा आज के आंदोलन में प्रमुख रूप से मनीष खरे ,सक्षम गुलाटी ,भानु यादव, सोनू कुकरेले, कपिल भोजक, सुशील धर, अमन अरबी ,जय ठाकुर, पंकज पटेल ,राज विश्वकर्मा, बसंत ठाकुर ,बृजेश पटेल, सचिन जैन, अंकुर गुप्ता,राजा रैकवार,छोटू नामदेव, मयूर सक्सेना, रोहित रैकवार, निखिल जैन ,मोंटी अग्रवाल , अभिषेक रैकवार,राजेंद्र अहरिवार,आशीष पटेल, स्वप्निल त्रिवेदी,पिंटू चौधरी,गोल्डी ठाकुर,रिंकू चौधरी,शुभम बोहित,,आकाश शर्मा,रिंकू शर्मा,अंकित मिश्रा, साहिल समुंद्रे , शुभम् अग्रवाल, करण ठाकुर,ललित चौधरी,रवि चौंधरी,सौरव मिश्रा,गगन गुप्ता,सुनील दुबे,आशुतोष शुक्ला,विराज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



