जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत की स्वतंत्रता के अग्रदूत है नेताजी सुभाष चंद्र बोस

जबलपुर दर्पण। भारत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी,आजाद हिन्द फौज के सूत्रधार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वी जयंती एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति मनो आरोग्य,दिव्यांग, पुनर्वास केंद्र में गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि तिवारी जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आश्रम में उपचार ले रहे नशा पीड़ितों को सुभाष चंद्र बोस जी के संघर्षमय, राष्ट्रभक्ति से पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हमारा देश गुलाम था और शिक्षा,रोजगार के कम अवसर हुआ करते थे तब सुभाष चंद्र बोस जी ने इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी विद्वता का परिचय दिया था लेकिन देश प्रेम की अटूट भावना के कारण जल्द ही सर्विस से त्यागपत्र देकर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। प्रारंभ में महात्मा गांधी जी से प्रेरित होकर नरम दल में शामिल हुए लेकिन शीघ्र ही गांधी जी के विचारों से असहमत होकर उग्रवाद की ओर अग्रसर हुए।भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी गांधी जी से मतभेद के चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। जापान की मदद से आजाद हिंद फौज बनाई और शक्ति द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करने का निश्चय किया। उन्होंने ही “जय हिंद” और “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा”। जैसे नारों से सम्पूर्ण भारत में जोश भर दिया। इस प्रकार भारत की स्वतंत्रता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण स्थान है।
आश्रम में भर्ती युवाओं को प्रेरणा देते हुए श्री तिवारी जी ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के जीवन संघर्ष से सीख लेनी चाहिए।ये आजादी आसानी से नहीं मिली इसका सम्मान करना चाहिए। अंत में सभी को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथि श्री राम चरित मानस,श्रीफल,भगवा वस्त्र देकर आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी एस आई शेलेन्द्र सिंह, मेजर राघबेन्द्र ,अंदेश त्रिपाठी, धर्मा जी, सजंय जी,रूपेश पिंटू पटेल,मुकेश कुमार सेन,सुनील पटेल,संतोष अहिरवार,अभिषेक कोरी,मनोहर गुप्ता,प्रवीण नामदेव, चंचल गौतम,अजय सोनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page