जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पौधों का रोपण कर, राष्ट्र गौरव नेताजी को किया याद

जबलपुर दर्पण। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध, स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। अपने देश को अविस्मरणीय योगदान देने वाले क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती के सुअवसर पर अजय सत्य प्रकाश होम्स तिलहरी के सुंदर, मनोरम, ऊर्जावान गार्डन में अखिल मिश्रा, प्रो रवीन्द्र मक्कड़, आशीष कपूर, अनिल शुक्ला ने अशोक एवं बेल के पौधों का रोपण कर अपने राष्ट्र गौरव नेता सुभाष चंद्र बोस को भाव पूर्ण याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page