जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सामूहिक आकस्मिक अवकाश एवं मशाल जुलूस में रही सहभागिता

जबलपुर दर्पण। ऑल मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के आव्हान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन चल रहा है जिसमें समस्त लैब टेक्नीशियन ,लैब असिस्टेंट एवं लैब अटेंडेंट साथियों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संघ द्वारा कई बार ज्ञापन के माध्यम से कई आयुष्मान एवम अन्य समस्याओं पर अधीक्षक महोदय को ज्ञापन दिया गया है। लेकिन आज दिनांक तक हम लोगों के साथ आज तक उचित न्याय नहीं प्राप्त हुआ एक बार पुनः हम सबको यह याद दिलाना होगा हम सब एक हैं और ज्ञापन के माध्यम से सूचना देते हुए अपने हक के लिए अपनी समस्याओं के लिए पुनः एक बार ज्ञापन देते हुए मशाल यात्रा निकाली। इस अवसर कर सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।



