जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी अस्पताल करमेता हो रहा अवैध रूप से संचालित

इंडियन पीपुल्स पार्टी ने की बंद करने की मांग

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने बताया कि इंडियन पीपुल्स पार्टी के द्वारा लगातार मेडीकल माफियाओं के खिलाफ आंदोलन संचालित कर जिला प्रषासन को एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी दी जा रही है कि जबलपुर शहर में मरीजों के साथ इलाज के कराते समय न्यायोचित व्यवहार कर फीस वसूली जाये। एवं जबलपुर शहर में संचालित अवैध अस्पतालों को बंद कराया जाये जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि न हो सके इस संबंध में आज इंडियन पीपुल्स पार्टी के द्वारा जबलपुर करमेता में संचालित संस्कारधानी अस्पताल एवं केयर अस्पताल के संबंध में कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित किया गया कि संस्कारधानी एवं केयर अस्पताल का नक्षा नगर निगम से स्वीकृत नही है, नगर एवं ग्राम निवेष की अनुमति भी नही है। अस्पताल भवन के लिए अस्पताल के साईड एवं पीछे की तरफ 6-6 मीटर का खुला स्थान छोड़ा जाना चाहिये वह नही है। और न ही मरीजों और आगंतुकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नही है।

नगर निगम के भवन अधिकारी, नगर निगम के फायर आॅफीसर एवं संयुक्त संचालक एवं ग्राम निवेश ने इस भवन को अस्पताल संचालन हेतु अनुपयोगी माना है। संस्कारधानी अस्पताल एवं केयर अस्पताल नियमों के विपरीत संचालित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं कलेक्टर जबलपुर से मांग की गई है कि तत्काल इस अवैध अस्पताल को बंद करायें। अन्यथा जनता इस प्रकार के अवैध रूप संचालित अस्पतालों को बंद कराने के लिए विवष होगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रषासन की होगी। इंडियन पीपुल्स पार्टी के द्वारा जबलपुर के एक-एक अस्पताल के बारे में जानकारी जनता के सामने प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page