जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माँ नर्मदा के जयकारो के साथ प्रारम्भ हुई पदयात्रा

जबलपुर दर्पण। जय रेवाखण्ड माँ नर्मदा युवा संगठन के सानिध्य में युवा जनसेवक ठा.अनमोल सिंह राजपूत (विराट) के नेतृत्व में माँ नर्मदा तट सरस्वती घाट से माँ नर्मदा संरक्षण जनजागरण पदयात्रा माँ नर्मदा के प्रति पर्यावरण एवं नशामुक्ति को लेकर जन जन तक सन्देश पहुँचाकर निकाली गई। पदयात्रा में नर्मदा भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए और भक्तिभाव के साथ पदयात्रा करते हुए माँ नर्मदा के जयकारे लगाए। यात्रा का प्रारम्भ माँ नर्मदा तट सरस्वतीघाट से होकर पंचवटी,भेड़ाघाट,गोपालपुर,
लम्हेटाघाट,लम्हेटी,डुडवारा,न्यू भेड़ाघाट,ग्वारी होते हुए वापिस माँ नर्मदा तट सरस्वतीघाट में समापन हुई। इस अवसर पर पदयात्रा में जय रेवाखण्ड माँ नर्मदा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं.अपूर्व त्रिवेदी,प्रदेश आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष पं.शुभम मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ दुबे,संजय यादव,सुनील बर्मन,लोकेश ठाकुर,वीरेंद्र बर्मन,अमित बर्मन,सौरभ दुबे,अक्षत चौकसे,विकास सेन,दुर्गेश चक्रवर्ती,सुरेन्द्र निषाद,सुरेश लोधी,दीपक पाटकर,विनीत बर्मन,सौरभ भाई,शेखर भूमियां,सत्यम बर्मन,अरुण पुरी,राज कौल,मोंटू ठाकुर,अभिषेक बर्मन,अनमोल सैनी,राज झारिया,चन्दन बर्मन,मनु भाई,अनमोल सेन,रवि झारिया,समीर भाई,छोटू ठाकुर,संस्कार भाई सहित सैकड़ो भक्त पदयात्रा में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page