भाजपा मंडलों की कार्यसमिति संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति आयोजित हुई। राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद प्रदेश कार्यसमिति और उसके बाद जिला कार्यसमिति की बैठकें आयोजित होने के उपरांत मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित होती है इसी क्रम में जबलपुर महानगर के 16 मंडलो में से एक मंडल की बैठक विगत दिन सम्पन्न हुई एवँ शेष 15 मंडलो की बैठक सोमवार को अलग अलग स्थानों में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि व्यवस्था के अनुरूप आज सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक हो रही है, जिसमे राष्ट्रीय एवँ प्रदेश कार्यसमिति में हुए निर्णयों की जानकारी देने के साथ ही आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी आपको दी जा रही है। भाजपा के सुभाषचंद्र बोस, तिलक, मुखर्जी, अब्दुल हमीद, पं दीनदयाल उपाध्याय, चंद्रशेखर आजाद, कुशाभाऊ ठाकरे, वीर सावरकर, छत्रपति शिवाजी, शहीद भगत सिंह, अटल बिहारी वाजपेई, नर्मदा मंडल, गिरिराज किशोर कपूर, महाराणा प्रताप एवं रानी दुर्गावती मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई जिनमे से पांच मंडलो की बैठकों में नगर अध्यक्ष ने सम्मलित होकर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। बैठक में राहुल दुबे, अशोक रोहितास, योगेश लोखंडे, मगंन सिद्की, कौशल सूरी, सुरेंद्र सैनी, शिवशंकर पाठक, अभिषेक तिवारी, दिलीप पटेल, अतुल जैन, पुष्पराज सिंह, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा के साथ मंडल पदाधिकारी एवँ कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।



