संस्कारधानी के राइफल शूटर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। 5 वें खेलो इंडिया गेम्स में संस्कारधानी के राइफल शूटर्स सत्यार्थ एवं गौतमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश एवं जबलपुर का परचम लहराया। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में सत्यार्थ पटेल एवं गौतमी भनोट ने कांस्य मैडल जीता। कल हुए 10 मीटर एयर राइफल मेन इवेंट में सत्यार्थ ने स्वर्ण जीता था वहीं गौतमी ने 10 मीटर एयर राइफल वीमेन केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता था। विदित हो की खेलो इंडिया गेम्स में एयर राइफल केटेगरी में सत्यार्थ और गौतमी ही मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है और दोनों ही जबलपुर से हैं एवं विगत पांच वर्षो से गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में कोच श्री निशांत नथवानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सत्यार्थ माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है एवं गौतमी बिल्लाबोंग स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं।



