चंद्रयान 03 की सफलता पर भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न

जबलपुर दर्पण। चंद्रयान 03 के चाँद पर सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय रानीताल में कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में जश्न मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि अब भारत ने चाँद पर पहुँचकर पूरी दुनिया पर अपना ढंका बजा दिया है।उन्होंने कहा देश के वैज्ञानिकों ने चाँद पर भारत पर सफल लैंडिंग कर देश को बड़ी उपलब्धि दी है।कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय वन्दे मातरम के उद्घोष करते हुए खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर विधायक माधुरी मिसल, शरद जैन, कमलेश अग्रवाल, विनय अमलाथे, रंजीत पटेल, श्रीकान्त साहू, अशोक सिंघई, चक्रेश नायक, राहुल जैन, जितेंद्र चाँदोरकर, जयराम तिवारी, आयुष चौबे, आशु गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।



