चड़ार समाज का युवक – युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय चड़ार समाज के द्वारा जबलपुर स्थित मानस भवन में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किआ गया जिसमें जबलपुर शहर के महापौर मा. जगत बहादुर सिंह अन्नू भैया मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चड़ार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चड़ार ने बताया की युवक – युवती परिचय सम्मेलन में दिल्ली,राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, एबं मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले से उपस्थित अविवाहित युवक एबं यु वतियों के द्वारा परिचय दिआ गया एबं सामाजिक वक्ताओं के द्वारा सामाजिक कुरुतियों का खुलकर विरोध किआ गया। कार्यक्रम में श्री गोरेलाल चड़ार अनिल चड़ार डॉ. राजेश चड़ार जुगल किशोर चड़ार मनोज चड़ार विष्णु चड़ार मदन चड़ार अंकित चड़ार उत्तम चड़ार,दास चड़ार, बहादुर चड़ार आनंद चड़ार एबं अन्य स्वजातीय जन उपस्थित रहे।



