समाज के हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्र के सम्रग विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध :- राकेश सिंह

महानगर की चारो विधानसभा की विकास यात्रा जारी
जबलपुर दर्पण। युवाओं, महिलाओं, किसानो के साथ समाज के शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित वर्ग के कल्याण के साथ ही हर क्षेत्र के सम्रग विकास के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार प्रतिबद्ध है और इसी प्रतिबद्धता के लिए विकास यात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच जा रहे है, यह बात सांसद श्री राकेश सिंह ने उत्तर एवँ पश्चिम विधानसभा की विकास यात्रा के दौरान कही। विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार ने विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों से संवाद, उनको योजनाओ का लाभ दिलाने और विकास कार्यो का लेखा जोखा देने का कार्य करने का निर्णय लिया और इसी क्रम में यह यात्रा जारी है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने नीतियों और योजनाओ के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास किया है और आज सैकड़ो योजनाओ के माध्यम से हितग्राही उसका लाभ ले रहे है।
बुधवार को पश्चिम विधानसभा के नरसिंह वार्ड में, उत्तर विधानसभा के दयानंद सरस्वती वार्ड में, पूर्व विधानसभा के द्वारका प्रसाद मिश्र वार्ड में, केंट विधानसभा के वार्ड क्र 79 में विकास यात्रा निकाली गई।
विकास यात्रा के दौरान विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, शिवशंकर पाठक, योगेश लोखंडे, आशीष राव, अभिषेक तिवारी, लवलीन आंनद, मीरा दुबे, विनय अमलाथे, सुरेश पांडे, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित थे।



