जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आजीवन सहयोग निधि हेतु बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। आजीवन सहयोग निधि की रूपरेखा हेतु भारतीय जनता पार्टी की बैठक नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की अध्यक्षता में संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु आजीवन सहयोग निधि कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित की जाती है जो कि 11 फरवरी से प्रारंभ होती है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अपना योगदान देकर वर्ष भर की गतिविधियां संचालित करने का काम करते हैं और इस वर्ष भी प्रदेश संगठन की मंशा अनुरूप भाजपा जबलपुर के कार्यकर्ताओं को आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य प्राप्त करना है। भाजपा के कार्यकर्ता संगठन के प्रत्येक काम को पूरी तन्मयता से करते है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है और आशा है की समय सीमा के पूर्व ही हम आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। बैठक में महामंत्री रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, तृष्णा चटर्जी, रोहित जैन, राघवेंद्र लालू यादव, रेणु कोरी, डिंपी विश्वकर्मा, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव, प्रशांत केशरवानी, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, शरद ताम्रकार के साथ मंडल अध्यक्ष एवँ मोर्चा प्रमुख उपस्थित थे।

राजेश मिश्रा आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी नियुक्त

आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने हेतु नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा को जिले का आजीवन सहयोग निधि प्रभारी नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88