पिपरिया कला गांव का मामला,अज्ञात कारणों से पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर दर्पण नप्र। शहपुरा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले पिपरिया कला गांव के देवेंद्र लोधी ने अपनी पत्नी संध्या लोधी के साथ कमरे का दरवाजा बंद करके अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनी खेज घटना से पूरे गांव में हड़कंप मंच गया। बेलखेड़ा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 14-2-23 की रात 9 बजे पंचम सिंह लोधी उम्र 56 वर्ष पिपरिया कला ने सूचना दी कि उसके 2 बच्चे हैं बड़ा लड़का देवेन्द्र सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष लगभग 10 वर्ष से पत्नी बच्चों के साथ अलग मकान में किराये से रहता था शाम 6 बजे नातिन सृष्टि ने घर आकर बताया कि पापा जी एवं मम्मी कमरे में फासी से लटके है। उसने तुरंत जाकर देखा तो उसका बेटा देवेन्द्र सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष एवं बहू संध्या लोधी उम्र 26 वर्ष मृत अवस्था में फांसी से लटके थे। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।


