150 पाव देशी शराब के साथ,तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर दर्पण नप्र। सूखा गांव के आस पास अवैध देशी शराब की तस्करी की लगातार शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में अबैध शराब की तस्करी पर नजर रखी जा रही थी दिनांक 15-2-23 की शाम मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति देशी शराब बाईक में लेकर ग्राम सूखा बेचने आ रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सूखा नहर के पास नाकाबंदी की गयी,कुछ समय बाद एक बाईक आते दिखी जिसके चालक को रोककर पूछताछ की गई उसने अपना नाम नरेश गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम औरिया बताया। तलाशी लेने पर कार्टूनों में 150 पाव देशी शराब जिसकी कीमत लगभग 8 हजार 250 रूपये सहित बाईक को जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



