भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्ययोजना बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जबलपुर जिला कार्यकारिणी की वार्षिक कार्ययोजना एवं परिचय बैठक प्रदेश सहसंयोजक अमित साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रकोष्ठ की बैठक स्व.श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण पश्चात आरंभ हुई। जिसमे शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा वर्चुअली जुड़े और उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. नितेश शर्मा एवं अमित साहू ने सभी सदस्यों को नवीन दायित्व प्राप्त होने की बधाई दी साथ ही उन्हें प्रकोष्ठ की वार्षिक कार्ययोजना पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेंद्र शुक्ला, जिला सह संयोजक गौरव शर्मा, दशरथ यादव, राधाकृष्ण पांडे, इंद्रजीत कोष्ठा, सुनील अवस्थी उपस्थित रहे।



