जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एन.एस.यू.आई. ने किया रादुविवि का घेराव

पुलिस से हुई झड़प,जमकर हुआ हंगामा

जबलपुर दर्पण। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला प्रवक्ता सचिन रजक, जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रादुविवि जबलपुर पहुँचकर परिसर में जमकर हंगामा किया । जिससे पुलिस प्रशासन से भारी झड़प हुई एवं पुलिस प्रशासन द्वार तानाशाही करते हुए छात्र – छात्राओं को घसीटकर बल प्रयोग कर परिसर से बाहर कर दिया । जिससे छात्र प्रवेशद्वार पर धरने पर बैठे एवं इस्तीफे की मांग कर जमकर नारेबाजी की।

एनएसयूआई के सचिन रजक, अदनान अंसारी ने बताया कि कल जहां विश्वविद्यालय पुलिस प्रशासन से चारों ओर से घिरा हुआ था वहीं डिपार्टमेंट में मुख्यमंत्री के सहसचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। वहीं प्रदेश के मुखिया का नगर आगमन तो कहीं उच्च शिक्षा मंत्री एवं कृषि मंत्री का भी नगर में प्रवेश था। तभी विश्वविद्यालय परिसर में बनी केन्टीन पर नकाब पेशियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया जिससे केन्टीन में बैठे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी के विरोध में आज सैकड़ों आक्रोशित छात्र – छात्राऐं विश्वविद्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रवेश किये पहले से ही पुलिस प्रशासन ने विश्वविद्यालय को छावनी बना रखा था , छात्र नारेबाज करते हुए कुलपति चैम्बर पर इस्तीफे की मांग करते हुए प्रवेश करने लगे जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने छात्र – छात्राओं के साथ जमकर झूमाझपटी करी एवं तानाशाही अपनाते हुए बल प्रयोग कर छात्राओं को घसीटकर परिसर से बाहर कर दिया, जिससे कई छात्रों को चोट भी आयी। छात्रों की मांग थी कि कुलपति महोदय भारतीय जनता पार्टी एवं आर.एस.एस. के इशारों पर कार्य कर रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पटरी के नीचे आ गयी है वहीं छात्र अब अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं एवं केन्टीन को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी को बिना टेण्डर किये दी गई जिससे आये दिन केन्टीन में विवाद हो रहा है। हमारी मांग है कि तत्काल केन्टीन को बंद कराया जाये एवं दोषी पर कठोर कार्यवाही करें जिससे छात्र सुरक्षित रह सके।
एन.एस.यू.आई. ने चेतावनी दी है कि ४८ घण्टे में अगर कार्यवाही नहीं की जाती तो अनिश्चकालीन के लिए एन.एस.यू.आई. धरना पर बैठेगी।

आज के इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सचिन रजक, अदनान अंसारी, राहुल बघेल, सागर शुक्ला, नीलेश माहर, राहुल रजक, देवकी पटेल, सक्षम यादव, शाहनवाज अंसारी, अभिषेक सेठी, एजाज अंसारी, शफी खान, अंकित कोरी, अमर खत्री, सैफ मंसूरी, अचलनाथ चौधरी, शिसान्त ठाकुर, शकील कादरी, राजेश चादर, आदि भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88