प्रत्येक व्यापारी तक पहुँचेगी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं : शरद अग्रवाल

जबलपुर दर्पण। व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है,समाज मे होने वाले समस्त जनकल्याणकारी कार्यक्रम,सेवा कार्यक्रम,पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव प्रथम खड़े होने वाला वर्ग व्यापारी वर्ग होता है..व्यापारी वर्ग समाज के प्रत्येक तबके तक अपना संपर्क रखता है,शासन की जनहितकारी योजनाएं,कार्यक्रम आदि अप्रत्यक्ष रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुचाने में अपनी भूमिका निभाता है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने प्रकोष्ठ की प्रथम परिचय बैठक में रखे। श्री अग्रवाल ने कहा की कार्यकर्ता कार्यक्रम कार्यालय और कोष मजबूत संगठन के आधार स्तंभ हैं। बैठक की शुरुआत भारतमाता,दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके शुरू हुई।
प्रकोष्ठ के प्रदेश सहशोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया का समाज मे बढ़ते प्रभाव के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये गए। बैठक का संचालन जिला संयोजक मनीष जैन कल्लू ने किया एवं आगामी भविष्य में जबलपुर के समस्त व्यापारिक संघटनो के पदाधिकारियों के साथ व्यापारिक जिला कार्यशाला आयोजित करने के विषय पर प्रकाश डाला। बैठक का आभार प्रदर्शन महानगर सहसंयोजक अनुज जैन मासाब ने किया। परिचयात्मक बैठक में अमन बिंद्रा,सचिन गुप्ता,राजेश गुप्ता,राहुल तिवारी,मयंक मतानी,श्रीचंद बठिजा,राहुल पाल,दीपांशु पाठक,शुभम मिश्रा,सचिन सोनकर,राजकुमार केशरवानी,विवेक शिवहरे आदि उपस्थित थे।



