मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम,जिले भर में हुए प्रदर्शन


मण्डला। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन विगत 50 दिनों से देश भर में जारी है। किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस पार्टी सहित अनेक राजनीति दलों ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी विगत 50 दिनों से इस आन्दोलन के समर्थन में लगातार धरना आंदोलन व प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कांग्रेस पार्टी के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया।
घुघरी में हुआ जबरदस्त प्रदर्शन
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी द्वारा मुख्य बस स्टैंड मार्ग पर चक्काजाम किया जिससे घंटो तक उक्त मार्ग में आवागमन बाधित रहा। इसके साथ ही वक्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर हमला बोला। मुख्य रूप से नेतराम साहू, कमलसिंह मरावी, राजेन्द्र सोनी व विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने वक्तव्य दिए और नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के साथ ही एमएसपी का नया कानून बनाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुशराम, कौशल्या मरावी, राजेन्द्र सोनी, नेतराम साहू, रघुबीर अग्निहोत्री, उमेश धारवैया, अमर मांडवे, अनुराग शर्मा, अरविंद झारिया, संजू पटेल, मनीष चौधरी, राजू झारिया, दिनेश चौकसे, सुखीराम मरावी, प्रकाश पाठक, देवेंद्र दीक्षित, सालिग करचम, जयसिंह मरावी, सिहारे करचम, प्रशांत बर्मन, दयाराम कुम्हरे, जानकी कुसमरिया, गीता मरावी, जनिया मरावी, रुकमणी सोनवानी, अशोक अहिरवार, निरंजन धारवैया, माया मरावी, अखिलेश बेंद्रे, रघुवर मरावी, फूलसिंह मरावी, चंद्र सिंह, बलवीर खमरतिया, शंभु बनवासी, सुखचैन मरावी, तुलसी पूसाम, पतिराम उइके, बीरसिंह मरकाम सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।
मोतीनाला में भी हुआ प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के द्वारा मोतीनाला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया जहां किसान विरोधी काले कृषि कानूनों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और मुख्य सड़क मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा, खुदीराम धुर्वे, पुरषोत्तम केराम, बोधु मरावी, इमरान खान, शाहरुख, सरफराज खान, बिंदु जायसवाल, मुकेश चौहान, रामु भासन्त, बिरजू नायक, लक्षमण मसराम, रामदयाल धुर्वे, मुख्तार खान, लखन बघेल, रूपसिंह, सलीम खान, बाजारी परस्ते सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
घुटास मुख्य मार्ग में हुआ चक्काजाम
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुटास के नेतृत्व में मुख्यालय घुटास में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुटास बस स्टैंड मुख्य सड़क मार्ग पर बैठकर जाम लगाया और घंटो तक नारेबाजी की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, जनपद उपाध्यक्ष नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल कुलेश, प्रकाश धुर्वा, गुलाब सिंह मरकाम, तुलाराम भण्डे, लखन, होरी, प्रदीप यादव, दिलीप, मिथिलेश, राजकुमार, गोपाल परते, शुक्ल सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों की मौजूदगी रही।
इंदिरा चौक अंजनियाँ में हुआ प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनियाँ के द्वारा इंदिरा चौक अंजनियाँ में चक्काजाम प्रदर्शन किया गया। जहां इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन की शुरुआत की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी यतीन्द्र नाथ झा सहित अनेक वक्ताओं ने काले कृषि कानूनों के खिलाफ मुखरता से अपनी बात रखी एवं जल्द से जल्द इन कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस
अध्यक्ष विनोद पटेल ,वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ यतींद्र नाथ झा, सुदर्शन पटेल, जय नारायण पटेल, पूर्व जनपद सदस्य बलराम झारिया, कविंद्र पटेल, शारदा प्रसाद पटेल, राम भजन पटेल, झाम सिंह साहू, वीरेन्द्र हरदहा, नीलम मूलचंदानी, आकाश
पटेल,लक्ष्मण झारिया, सुधीर जोशी, प्रहलाद झारिया , दुर्गेश झारिया, निरंजन , दिमाखू , दादा
भाई, अंकुश झा, पिंटू प्रधान सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों की उपस्थिति रही।
बिछिया के गांधी गेट में हुआ चक्काजाम
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया के द्वारा मुख्य बस स्टैंड गांधी गेट के सामने चक्काजाम किया गया। दो घंटे तक इस मार्ग का आवागमन अवरुद्ध रहा। इस दौरान केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जल्द से जल्द इन कानूनों को निरस्त कर किसानों की सभी मांगे मानने की मांग की गई। इस दौरान प्रदीप गोस्वामी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया, सुनील उईके, झुन्ना ठाकुर, संतोषी मोंगरे अध्यक्ष महिला कांग्रेस बिछिया, टेकराम राय, अशोक राजपूत, डमरु राजपूत, रोहित साहू, कलीराम मार्को, रमेश मरावी, द्वारका राजपूत, बाबा चौहान, घनश्याम, प्रहलाद अहिरवार, रामनाथ,
सुमन तेकाम, बालगोविंद साहू, लक्ष्मण साहू, भोला यादव, मान सिंह धुर्वे, कमलेश मरावी, पवन मरकाम, लखन आयाम, सहदेव आयाम, संतु धुर्वे, टोनी मिश्रा, अमन राजपूत, अक्षत झारिया,
टीकाराम तुमराली, महेंद्र डोंगरे, मुजीर खान, बृजलाल उइके, रजनीश मारूवंश, सुजान धुर्वे,
बुधराम तेकाम, रूपलाल भट्टी, कहर सिह, चमन यादव, गुन्नू राम यादव समेत सैकड़ों की संख्या में
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88