पाटन विधान सभा में गुजरात फार्मूले से मौजूदा विधायक के समर्थकों की उड़ी नींद..!

टिकट कटने को लेकर सस्पेंस बरकरार..
विधान सभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन की मंची होड़
पाटन/जबलपुर दर्पण। आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। टिकिट को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। गुटवाजी के कारण भाजपा कार्यकर्त्ता बड़ी असमंजस की स्थिति में है। सबसे बड़ी वजह गुजरात फार्मूले को लेकर है जिसके अनुसार 70 वर्ष पार के मौजूदा या अन्य कोई भी नेता को पार्टी टिकिट नही देगी दूसरा कारण 3 बार से लगातार विधायक रहे या एक या दो बार हार का भी सामना करना पड़ा हो लेकिन 3 बार से लगातार भाजपा की टिकिट पर चुनाव लडा हो ऐसे नेताओं की भी गुजरात फार्मूले के हिसाब से टिकट कट सकती है तीसरा कारण वर्तमान विधायक एवं उनके परिवार से और उनके नाते रिश्तेदार को भी भाजपा टिकिट नहीं देगी, गुजरात में बीजेपी ने 40 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकिट काटकर जीत का परचम लहराते हुए सबको चौंका दिया था वैसा ही पार्टी मध्यप्रदेश में करने जा रही है। जिसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक विधान सभा में आयोजित होने वाले कोन से कार्यक्रम में जाय और कोन से कार्यक्रम में न जाय इस दुविधा में फंसे है। यही कारण है कि पाटन विधान सभा की टिकट को लेकर घमासान मंचा है। और समर्थक बड़ी पशोपेश की स्थिति में है उनको सूझ नहीं रहा है किसके पास जाएं और किसके पास ना जाएं। आने आला समय तय करेगा भाजपा किसको मैदान में उतारती हैं। टिकिट के जुगत में मौजूदा विधायक ने पूरी ताकत झोंक दी पिछले चार साल के शिलान्यास के पत्थर वर्तमान की विकास यात्रा पर भारी पड़ गए। ग्रामीण पिछले 4 सालों के विकास कार्य के दौरान लगे शिलान्यास के पत्थर तो आज भी चमकते हुए देख रहे है साथ ही गुणवत्ता विहीन हुए विकास कार्यों के दर्शन भी कर रहे हैं और लोगों को इस खोखले विकास से सावधान और सतर्क रहने की नसीहत भी दे रहे है. !



