जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नटवरलाल अमित खम्परिया और अमित द्विवेदी तथा अन्य 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज

नैनपुर सत्र न्यायालय के साथ षड़यंत्र करके एवं दर्ज़नो अपराध में फरार अमित खम्परिया और अमित द्विवेदी की पुलिस को तलाश।।

जबलपुर दर्पण।नैनपुर सत्र न्यायालय में असली आरोपियों की जगह दूसरे लोगों को अमित खम्परिया और जालसाज साथी अमित द्विवेदी ने नकली आधारकार्ड बनवाकर तथा पैसों का लालच देकर अपने पिता तथा मामा और मौसिया के स्थान पर पेश करवाकर जेल भेज दिया था ।जिसमे नैनपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 488/22 में सभी 8 आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था ।पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता देखते हुए विवेचना की जा रही थी ,विवेचना उपराँत पुलिस द्वारा पाया गया कि अमित खम्परिया ने दो अलग -अलग अपराध क्रमांक 25/11 एवं अपराध क्रमांक 22/11 में न्यायालय के समक्ष फ़र्ज़ी तरीके से दस्तावेजों में कूटनीति करके तथा आरोपी कोमल पांडेय के सीने में साथी अमित द्विवेदी तथा अशोक श्रीवास्तव और अब्बू वैरागी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देकर न्यायालय में पेश करवाया था । विवेचना में पुलिस द्वारा पाया गया कि अपराध क्रमांक 22/11 में भी सत्र न्यायालय नैनपुर के साथ अमित खम्परिया और अमित द्विवेदी ने धोखाधड़ी की है और कई आरोपी की अदला बदली उक्त न्यायालय में हुई है जहां से 5-5 वर्ष के कठोर कारावास में सजायाफ्ता मुल्जिमों को नकली बनाकर जेल भेज दिया गया था ,जांच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0060/2023 धारा 205,417,419,420 466,467,471,506 ,120 बी ,34 के तहत दिनाँक 02/03/2023 को नैनपुर थाने में अमित खम्परिया, अमित द्विवेदी,श्याम सुंदर खम्परिया, विराट तिवारी,दशरथ प्रसाद तिवारी,अब्बू वैरागी, रामजी द्विवेदी तथा अमित खम्परिया के पिता अनिरुद्ध प्रसाद चतुर्वेदी मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले का संज्ञान स्वयं पुलिस महानिदेशक महोदय ने लिया हुआ है जिसमे पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस अनोखे अपराध की लगातार समीक्षा की जा रही है। साथ ही अमित खम्परिया को सरंक्षण देने वालो पर अब कार्यवाही शुरू हो चुकी है ,संजीवनी नगर स्थित अमित का मामा और गोरखपुर थाने के पास अमित के एक दोस्त को समस्त सबूतों के साथ पुलिस पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही करने हेतु कभी भी बुला सकती है।
अमित खम्परिया 1 साल से फरार
जबलपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली ।कोमल पांडेय की पत्नी ने हाइकोर्ट में गिरफ्तारी के लिए लगाई याचिका।
धोखाधड़ी के कई मामलों में लगातार फरार चल रहे चिटलर अमित खमपरिया को आज तक जबलपुर पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है ।इसी कारणवश कोमल पांडेय की पत्नी द्वारा हाइकोर्ट में अमित खंपरिया और अन्य की गिरफ्तारी हेतु याचिका लगाई हुई है ।अब देखना होगा कि न्यायालय से आदेश के बाद पुलिस आरोपियों को गिफ्तार करती है या पहले ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88