मदरसे के छात्रों को इनामात व नातिया मुशायरा का किया आयोजन

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मालम्बियों के प्रमुख पर्व ईद मिलाद उन नबी के मौक़े पर जुमा को रात्रि 10 बजे मोतीनाला जबलपुर में मुस्लिम बेदार लंगर कमेटी के तत्वावधान में मदरसे के छात्रों को इनामात व नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाज सेवी मतीन अंसारी आयोजन के मुख्य अतिथि मे हज़रत बाबा मेराज अहमद जमाली, बाबा खादिम जमाली, हाजी हाफिज शरीफ साहब, हज़रत हाफिज रियाजउद्दीन, हाफिज अयाज खान, मौलवी रियाज आलम मुहम्मदी, द्वारा बच्चों को इनामात तकसीम किये गये। जिसके उपरांत नातिया मुशायरा आयोजित किया गया । जिसमें नगर के मशहूर शायर अपने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किये । मुशायरे की निजामत राशिद राही ने की। कार्यक्रम संयोजक हारून खान,शेख निजामी ने मेहमान हजरात व शायरों का इस्तकबाल कर शुक्रिया अदा किया।



