भक्ति ही कराती है भक्त और भगवान का मिलन :स्वामी नरसिंह दास

जबलपुर दर्पण। दुःख दर्द के साथ ही व्याधियों से भगवत कृपा से ही मुक्ति मिलती है। भगवत भक्ति के लिए निरंतर ईश्वर आराधना करनी चाहिए । श्रावण भगवान शंकर का प्रिय मास है । पुरूषोत्तम मास भगवान नारायण का ही स्वरूप है । हरि हर की उपासना के लिए विशेष अनुष्ठान के संयोग श्रावण पुरूषोत्तम मास में नाम जप के साथ शिवार्चन करना चाहिए । भगवत भक्ति से भक्त भगवान का मिलन होता है
उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में पुरूषोत्तम श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित पारदेश्वर महादेव शंभो की षोणषोपचार पूजन , 108 शिवनामार्चन, रूद्राभिषेक में कहे ।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन अर्चन आरती जगदीश साहू ,मनोज नारंग, रोशनी नारंग, श्री साहू,आचार्य रामफल शास्त्री ,कामता शास्त्री ,एस बी मिश्रा , चन्द्रप्रकाश महाराज ,रामजी ,लालमणि मिश्रा प्रियांशु ,हिमांशु, संदीप सुनील प्रवीन चतुर्वेदी ,अमित शास्त्री सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल व श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे ।
आज श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर विशेष अनुष्ठान प्रात काल 9 बजे से नरसिंह मंदिर सायं काल 5 बजे से गीता धाम में प्रतिदिन आयोजित हो रहे है , आप सभी श्रृध्दालु जनों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह श्री सनातन धर्म महासभा, नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार ने किया है।



