विकलांग बल ने सौपा ज्ञापन, कलेक्टर से की रोजगार देने की मांग

जबलपुर दर्पण। विकलांग बल के द्वारा जिला उपाध्यक्ष शेष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जबलपुर विकलांग बल ने शासन प्रशासन से रोजगार की मांग की। कलेक्टर महोदय डॉ इलैयाराजा टी एवं संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय विभाग के आशीष दीक्षित को ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी जी ने पूर्ण आश्वासन दिया कि वे विकलांग बल के साथ हैं एवं विकलांगों की पूरी तरह से मदद की करेंगे। इस अवसर पर उत्तम राव, संभाग प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा,जिला सचिव मोहम्मद सरफराज, संजय रजक, भगवानदास केसरवानी, सुनीता केसरवानी, सुनीता अग्रवाल, मोतीलाल कोष्टाजी, संतोष सोनी, वसीम जी, मेहरून्निसा, निकस वेद, मनोज सतनामी, भानु प्रताप, शुभम, यशवंत केवट, योगेश सक्सैना आदि उपस्थित रहे।



